दरिंदगी की शिकार मासूम हार गई जिंदगी की जंग

0

दरिंदगी की शिकार मासूम हार गई जिंदगी की जंग

मनेंद्रगढ़। दुष्कर्म की शिकार पांच साल की मासूम पांच दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई। बच्ची को बचाने का डॉक्टरों का अथक प्रयास भी काम नहीं आया और बच्ची ने गुरुवार तड़के 4 बजे बिलासपुर अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल की सुबह गांव के युवक ने बच्ची को घर में अकेला पाकर पहले मासूम बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया और फिर घर की बाड़ी फेंक कर चला गया। जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। जहां बच्ची का इलाज चल रहा था डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद आज सुबह 4 बजे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों