शुक्र 31 जुलाई, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

0

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र के एक 17 वर्षीय किशोरी को फुसलाकर उसे राजनांदगांव ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पुलिस ने बताया की आरोपी बीआरपी कॉलोनी मरोदा निवासी पीडि़ता को लेकर राजनांदगांव गया था। जहां उसने पीडि़ता को रात भर एक होटल में रखा और उससे दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद अगले दिन आरोपी ने पीडि़ता को वापस उसके घर छोड़ दिया। इसके बाद पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों