शुक्र 31 जुलाई, 2026

मोदी फिर से PM बने तो आतंकवाद – नक्सलवाद की होगी अंत्येष्टि : योगी

0

मोदी फिर से PM बने तो आतंकवाद – नक्सलवाद की होगी अंत्येष्टि : योगी

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद आतंकवाद और नक्सलवाद की अंत्येष्टि हो जाएगी। योगी ने महोबा में एक जनसभा में कहा, एक बार मोदी जी के फिर से प्रधानमंत्री बनते ही आतंकवाद और नक्सलवाद की अंत्येष्टि हो जाएगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस के कुशासन के कारण 270 जिले आतंकवाद और नक्सलवाद से प्रभावित थे, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद घट कर पांच-छह जिलों में रह गया है।

श्री योगी ने ललितपुर की एक जनसभा में कहा, पांच वर्षों में ऐसा काम किया गया है, जिससे लोगों में मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साह है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनाने के लिए अद्भुत उत्साह पूरे देश में मिल रहा है । बुंदेलखंड में भी वही उत्साह देखने को मिल रहा है। योगी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के हर किसी की पहली पसंद बन चुके हैंऔर हर कोई देश में फिर से मोदी सरकार बनाना चाहता है । मुख्यमंत्री ने कहा, एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में अनेक योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ विभाजनकारी मंशा लेकर सपा-बसपा का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि 12.5 करोड़ सीमांत और लघु किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम इन पांच वर्षों में किया गया।

श्री योगी ने कहा कि आजादी के बाद लोक कल्याणकारी कार्यों को अगर किसी ने भी ईमानदारी से किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे हो, एक्सप्रेस-वे हो, रेलवे लाइन हो, एयर-वे हो या बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम हो, मोदी ने सबको जोड़ने की कोशिश की है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समग्र बुंदेलखंड को ध्यान में रखते हुए नौ हजार करोड़ से पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं से जोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के काल में बुंदेलखंड को बिजली नहीं मिलती थी और इसके पीछे उनकी डकैती की मंशा थी। योगी ने कहा, हमारी सरकार में बुंदेलखंड में लगातार बिजली मिल रही है और आने वाले समय में बिजली की व्यवस्था और भी सुधरने वाली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों