पोलिंग पार्टी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत

0

पोलिंग पार्टी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत

बलरामपुर। वाड्रफनगर में मतदान करवाने जा रहे पोलिंग पार्टी की वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई है. तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई है. जिससे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई है. जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर से वाड्रफनगर आते समय वाहन क्रमांक सीजी 15 डीसी 5544 स्याही मोड़ के पास सड़क हादसा हुआ है. कार पेड़ से इतनी जबर्दस्त ढंग से टकराई है कि लोग अंदर ही फंस गए. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि सभी वाड्रफनगर मतदान केंद्र क्रमांक कोटि के लिए जा रहे थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.