अवैध कब्जा तोड़ते मकान में मिला 6 किलो गांजा

0

अवैध कब्जा तोड़ते मकान में मिला 6 किलो गांजा

उतई। नगर पंचायत उतई के तोडूदस्ते ने एसएलआरएम सेंटर पुरई रोड में गत दिनों अवैध कब्जा तोड़ते समय एक सूने मकान से लगभग 6 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसे उतई पुलिस के सुपुर्द किया गया। गांजे की कीमत 50 हजार आंकी गई है। इस बारे में मकान मालिक ललित पटेल निवासी प्रेम नगर उतई से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुरई रोड में नगर पंचायत के तोडूदस्ते ने अवैध मकान की तोडफ़ोड़ कर रही थी। तभी मकान में एक प्लास्टिक के बोरी में गाँजा मिला। जिसे कार्रवाई हेतु उतई पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि गांजा 6 किलो था। जिसका कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। मकान मालिक ललित पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि उक्त मकान को किराये पर ढाबा वाले को दिया गया था, जो कुछ महिने से बंद था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.