निस्तारी हेतु खुडि़या जलाशय से नहरों में पानी छोड़ा गया

0

निस्तारी हेतु खुडि़या जलाशय से नहरों में पानी छोड़ा गया

मुंगेली। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राज ने बताया कि ग्रामवासियों की मांग, गंभीर जलसंकट को देखते हुए एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर कमाण्ड क्षेत्र में आम जनता के निस्तारी हेतु नहरों के माध्यम से तालाबों में पानी भरने हेतु खुडि़या जलाशय से पानी छोड़ा गया। उन्होने बताया कि ग्रामवासियों के मांग पर नहरों के माध्यम से लगभग 40 तालाब भरे जायेंगे। उन्होने बताया कि एक सप्ताह तक जल प्रवाहित किया जायेगा।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्तमान में मनियारी जलाशय (खुडि़या बांध) में 23.89 मि.घ.मी. जल उपलब्ध है, जो कुल उपयोगी जल भण्डारण 147.70 मि.घ.मी. का 16.17 प्रतिशत है। जिसमें से 10 प्रतिशत पानी को वन प्राणियों के पीने एवं निस्तारी तथा बांध सुरक्षा की दृष्टि से छोड़कर शेष 6.17 प्रतिशत पानी को आम जनता के निस्तारी हेतु एवं तालाबों में पानी भरने के लिए खुडि़या जलाशय से नहरों में जल प्रवाहित किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.