शुक्र 31 जुलाई, 2026

बेरोजगारों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

बेरोजगारों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। मामला आमानाका थाना इलाके का है. गिरफ्तार युवक का नाम शेख अशरफ है. जो सैंकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपए लेकर ठगी का शिकार बना चुका था. बीएसयूपी कॉलोनी आमानाका की रहने वाली एम रूपा ने इस संबंध में आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने एम रूपा को भी एम्स में वार्ड गर्ल के पद पर नौकरी लगने का झांसा दिया था.

आमानाका टीआई रमाकांत साहू के मुताबिक आरोपी शेख अशरफ एक दो साल पहले भी इसी तरह के ठगी के मामले में जेल जा चुका है. कुछ साल पहले इसके पिता एम्स में सफाई का काम कर चुका है. इसने एम्स जान पहचान बताकर 16 से ज्यादा लोगों से 4- 4 हजार रुपए लेकर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है. जबकि आरोपी खुद बेरोजगार है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों