खर्च का ब्यौरा नहीं देने पर 5 प्रत्याशियोंं को नोटिस

0

खर्च का ब्यौरा नहीं देने पर 5 प्रत्याशियोंं को नोटिस

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने चुनावी प्रचार-प्रसार संबंधी व्यय का लेखा प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. ने तिथि निर्धारित कर दी है। निर्धारित तिथि के तहत 12 अप्रैल को 13 प्रत्याशियों को लेखांकन दल के समक्ष अपना व्यय लेखा प्रस्तुत कराना था इसमें से 5 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नही किया गया।

इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. ने इसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-77 के उल्लंघन तहत 5 प्रत्याशियों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करने को कहा है। जिन प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है उनमें श्री संजु कुमार यादव निर्दलीय, श्री टार्जन जांगड़े निर्दलीय, श्री बनमाली छुरा भारतीय बहुजन पार्टी, श्री संतोष यदु शिवसेना और श्रीमती देवकी दुबे रिपब्लिक पार्टी ऑफ इण्डिया शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों