मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय कादर खान हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने बालीवुड की सैंकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय प्रतिभा से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। स्वर्गीय खान कुशल संवाद लेखक भी थे। बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है, उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि श्री कादर खान का कनाडा में निधन हो गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों