गुरु 30 जुलाई, 2026

हिमालयन हाइट्स में चाकूबाजी, चार आरोपी गिरफ्तार

0

हिमालयन हाइट्स में चाकूबाजी, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। देवपुरी इलाके में स्थित हिमालयन हाइट्स कॉलोनी में बीती रात 4 बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश कॉलोनी में एक युवती की बर्थडे पार्टी मनाने आए थे और पटाखे फोड़ रहे थे।

तभी कॉलोनी में रहने वाले निजी अस्पताल के मार्केटिंग हेड विवेक चंद्राकर ने अपनी पत्नी की तबियत खराब होने का हवाला देकर पटाखे फोड़ने से मना किया। इस पर उनकी आरोपियों से बहस हो गई और तभी आरोपी गौरव हेपट ने चाकू निकालकर विवेक पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिये। इस हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने हत्या की कोशिश की मामला दर्ज कर वारदात में शामिल 4 में से 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बूढ़ापारा निवासी आरोपी गौरव हेप्पट, कुशालपुर के रहने वाले कृष्णा बावनकर और बैजनाथपारा निवासी आमिर हुसैन की गिरफ्तारी की गई है। एक नाबालिग आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों