निर्वाचन कार्य में लापरवाही, कारण बताओ नोटिस जारी

0

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, कारण बताओ नोटिस जारी

रायपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवारी बरतने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर जिला अंतर्गत नियुक्त प्रेक्षको की लाईजनिंग एवं सहायक लाईजनिंग अधिकारी की सहायता हेतु सीएसईबी कार्यालय अधीक्षण यंत्री गुढिय़ारी रायपुर के स्टेनो श्री डी.डी. हिरवानी और सीएसईबी डंगनिया के स्टेनो श्री के. संयासी राव की डिय्टी लगाई गई थी परंतु दोनो के द्वारा आज तक उपस्थिति नही देने तथा मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने पर उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नही किया गया। निर्वाचन ड्यूटी आदेश प्राप्त होने के बाद भी दोनो आज तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित नही हुए। एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता एवं शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय द्वारा दोनो कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए तत्काल उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करने को कहा गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.