परसा केते कोल ब्लॉक पर आप की जांच कमेटी ने जारी की रिपोर्ट

0

परसा केते कोल ब्लॉक पर आप की जांच कमेटी ने जारी की रिपोर्ट

रायपुर। परसा केते कोल ब्लॉक पर अदानी ग्रुप के काम शुरू करने को लेकर आदिवासी ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की 11 सदस्यीय जांच कमेटी ने प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जिसमें ग्रामीणों ने बिना ग्राम सभा के अनुमोदन के फर्जी दस्तावेजों व जनसुनवाई के जरिए आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने की बात कही है.

जांच दल ने 2 अप्रैल को सरगुजा क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में क्षेत्र में कार्य करने वाली समाजसेवी संस्थाओं से मुलाकात करने के साथ 3 अप्रैल को परसा केते कोल ब्लॉक से सीधे तौर पर प्रभावित ग्राम सालही, फत्तेपुर, हाटबर्रा सहित अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हरिहरपुर जैसे पांच ग्रामों के निवासियों से मुलाकात की.

परसा केते कोल ब्लॉक में अदानी ग्रुप को काम शुरू करने की अनुमति की जानकारी से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि वे जनपद, जिला पंचायत, ब्लॉक तहसील, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार लिखित और मौखिक तौर पर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई. पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आदिवासियों के हितों की रक्षा की बात सिर्फ एक छलावा है. आम आदमी पार्टी के जांच दल ने कोल ब्लॉक से खनन करने से ग्रामीणों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की अध्ययन रिपोर्ट के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की कोई रिपोर्ट उन्हें किसी ने बताई या दिखाई नहीं है. कोल ब्लॉक के निजीकरण से आदिवसियों के विकास की बात बेमानी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.