दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग

0

दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग

मुंगेली। मुंगेली जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को यू.पी.एस.सी., पी.एस.सी., एस.एस.सी., रेल्वे भर्ती बोर्ड, पी.ई.टी., पी.एम.टी., पी.ए.टी., नीट इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विभागीय मान्यता प्राप्त अनुदानित स्वैच्छिक संस्थाओं तथा निजी कोचिंग संस्थान द्वारा नि:शुल्क कोचिंग क्लास (प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षाएं) दिया जाना है। दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण दिये जाने पर कोचिंग संस्थानों को शुल्क का भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा। अत: इच्छुक विभागीय मान्यता प्राप्त अनुदानित स्वैच्छिक संस्था एवं निजी कोचिंग संस्थान 15 अप्रैल 2019 तक अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उप संचालक समाज कल्याण विभाग कलेक्टोरेट परिसर कक्ष क्रमांक 140 एवं 141 में संपर्क कर सकते है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.