सिटी बस ने कार को मारी टक्कर

0

सिटी बस ने कार को मारी टक्कर

रायपुर। तेज रफ्तार सिटी बस की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो जाने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गानगर, शंकरनगर रायपुर निवासी चेतन नेताम 30 वर्ष पिता जगदीश नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को फाफाडीह मेन रोड पर तेज रफ्तार सिटी बस क्रमांक सीजी 04-ई/3533 के चालक ने अनियंत्रित होकर प्रार्थी के कार को ठोकर मार दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 279 के तहत सिटी बस चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.