गांधी परिवार, मिशेल परिवार के बीच ऐतिहासिक संबंध : स्मृति ईरानी

0

गांधी परिवार, मिशेल परिवार के बीच ऐतिहासिक संबंध : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गांधी परिवार के ब्रिटिश नागिरक क्रिश्चयन जेम्स मिशेल के साथ ‘ऐतिहासिक’ संबंध थे। मिशेल 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में कथित बिचौलिया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि सबसे अहम बात यह है कि कांग्रेस ने मिशेल की मदद के लिए अपना वकील नियुक्त किया, जो दिखाता है कि कांग्रेस इस बात को लेकर बहुत बेचैन है कि कहीं सच सामने न आ जाए।” उन्होंने कहा कि मामला विचाराधीन है और एक कैबिनेट मंत्री होने के नाते मैं इस बारे में अपनी निजी राय व्यक्त नहीं करना चाहती।

लेकिन कोई भी कह सकता है कि मिशेल परिवार व गांधी परिवार के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और बाकी सब कुछ जांच एजेंसियों व अदालत पर है।” मिशेल द्वारा कथित रूप से अपने वकील को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से संबंधित सवाल की पर्ची देने के सवाल पर ईरानी ने कहा, “यह सवाल उनसे पूछना चाहिए, जो बेचैन हो गए हैं।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों