दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय एवं तीन प्रत्याशियों ने किया जमा

0

दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय एवं तीन प्रत्याशियों ने किया जमा

अम्बिकापुर। लोकसभा आम निर्वाचन-2019 के तहत आज दो प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया गया तथा तीन प्रत्याशियों द्वारा जमा किया गया। आज नामांकन पत्र क्रय करने वालों में शिवसेना पार्टी के प्रत्याशी श्री मोहन सिंह एवं निर्दलीय उम्मीदवार श्री प्रभात खलखो शामिल हैं।

आज नामांकन पत्र जमा करने वालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री खेलसाय सिंह, भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रेणुका सिंह एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की श्रीमती आशा देवी पोया शामिल हैं। अब तक सरगुजा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया है। पांच प्रत्याशियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र जमा किया गया है। नामांकन पत्र क्रय एवं जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित है। गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन फार्म खरीदे एवं जमा किए जा सकेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.