देवरी के दिव्यांग लुक प्रसाद ने सीखा मतदान प्रक्रिया

0

देवरी के दिव्यांग लुक प्रसाद ने सीखा मतदान प्रक्रिया

मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मुंगेली जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम देवरी में वीवीपैट, ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। 35 वर्षीय दिव्यांग लुक प्रसाद कौशल और 83 वर्षीय श्री विश्राम ओगरे ने ईव्हीएम मशीन का बटन दबाकर मतदान करना सीखा। मास्टर ट्रेनर श्री अशोक कुमार कश्यप ने ग्रामीणों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में जानकारी दी।

इसी तरह ग्राम कंतेली में मास्टर ट्रेनर्स श्री कश्यप, श्री मानिकपुरी ने ग्राम पंचायत सरपंच श्री सुरेश यादव एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ईव्हीएम, वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया। ग्रामवासियों ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया के बारे में जाना।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों