काम के आधार पर जनता हमें करेगी वोट – प्रमोद

0

काम के आधार पर जनता हमें करेगी वोट – प्रमोद

रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे आज कांग्रेसी नेताओं के साथ रायपुर लोकसभा के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल करने कलेक्टर परिसर पहुंचे.वहां उन्होंने नामांकन फार्म का एक सेट जमा किया है. दूसरा सेट वे चार अप्रैल को जमा करेंगे। इस मौके पर दुबे के साथ ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे व समर्थक मौजूद रहे.

सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में चार अप्रैल को प्रमोद दुबे दूसरे सेट का नामांकन भरेंगे.और इसी दिन कांग्रेसी शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे.नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने कहा कि आज शुभ के मुहूर्त के अवसर पर नामांकन का पहला सेट दाखिल किया हंू,.चार तारीख को मुख्यमंत्री व पार्टी नेताओं के साथ आकर दूसरे चरण का नामांकन दाखिल करेंगे.भाजपा के द्वारा प्रत्याशी का बदलना ही हमारी जीत हो गई.कांग्रेस ने छोटे लोगों का काम किया,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने जो फैसले लिए हैं वे सभी हितकारी रहे. काम के आधार पर जनता वोट देगी. सेमीफाइनल जीत चुके है अब राहुल गांधी के नेतृत्व में फाइनल जीतेंगे. ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सभी लोग प्रमोद दुबे को आशीर्वाद दे रहे है. हमारे पास कोई चुनौती नही है.

00 कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.