गुरु 30 जुलाई, 2026

योगाश्रम में यूथ मीट का आयोजन

0

योगाश्रम में यूथ मीट का आयोजन

रायपुर। भौतिक व आध्यात्मिक जीवन में कैसे तालमेल बिठायें यह जाना दर्जनों युवाओं ने योगाश्रम में रविवार को यूथ मीट के माध्यम से। यह वह उम्र होती है जहां से भटकाव का रास्ता युवा पीढ़ी को प्रभावित करती है ऐेसे में ध्यान और योग काफी महत्वपूर्ण होता है।

टे्रनर नीलू शर्मा ने अमलेश्वर स्थित योगाश्रम में इन युवाओं को बताया कि वे अपना दिल और दिमाग हमेशा खुला रखे और सजग रहें। इसके फायदे आप स्वंय महसूस करेंगे। हार्टफुलनेस की पद्धति से ध्यान की बारिकियों को बताया गया। आत्म निरीक्षण और आत्मप्रेरणा से दृढ़ संकल्प लेकर अपने अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में कैसे बदलें इसे लेकर भी जानकारियां दी। आज के भौतिक युग में आध्यात्म का महत्व खासकर युवा पीढ़ी के लिए और भी जरूरी है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दो सत्र में आयोजित यूथ मीट में कापी संख्या में युवक-युवतियां शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों