रवि 2 अगस्त, 2026

Prithvi-II Launch: भारत ने स्वदेशी निर्मित मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मन के घर में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसकर मारने की क्षमता

0
Prithvi-II-Launch

नई दिल्ली। भारत नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस बीच भारत ने अपनी रक्षा जरूरतों की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। भारत ने स्वदेशी निर्मित मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। शॉर्ट रेंज मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया गया है। भारत ने ओडिशा के तट से सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया है। खुद भारत सरकार ने इस बात की जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल ने तय लक्ष्य पर बेहद सटीक तरीके से निशाना लगाया। मंत्रालय के मुताबिक कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण 10 जनवरी को ओडिशा तट पर स्थिति चांदीपुर परीक्षण रेंज से किया गया।

पृथ्वी II मिसाइल भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एक कम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह भारत की पृथ्वी मिसाइल श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें पृथ्वी-I, पृथ्वी-II, पृथ्वी-III और धनुष शामिल हैं। पृथ्वी II स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु-सक्षम मिसाइल है और 500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है। इसकी रेंज 350 किलोमीटर है, और यह पारंपरिक और साथ ही परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। मिसाइल एक तरल प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित है और इसमें एक उच्च-जोर इंजन है।

पृथ्वी-2 मिसाइल स्ट्रैप डाउन इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम पर काम करता है। सटीकता में 10 मीटर सर्कुलर एरर पॉसिबिल्टी है। इन्हें लॉन्च करने के लिए 8×8 टाटा ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर की सहायता ली जाती है। बता दें कि पृथ्वी-2 मिसाइल का असली नाम एसएश-250 है। इसे भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों