रवि 2 अगस्त, 2026

गुजरात चुनाव में रिकॉड तोड़ जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

0
gujarat-chunav-pm-modi-badhai

नई दिल्ली | भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी सांसदों ने गुजरात की ऐतिहासिक जीत और भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बुधवार को संसद भवन परिसर में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ भाजपा के लोक सभा और राज्य सभा के सांसदों ने गुजरात में रिकॉर्ड जीत के साथ लगातार सातवीं बार सरकार बनाने और भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और बधाई दी।

आपको बता दें कि बुधवार को हो रही भाजपा संसदीय दल की यह बैठक संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान पहली बैठक है। बैठक में संसद के दोनों सदनों-लोक सभा और राज्य सभा के भाजपा के सांसद शामिल हो रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों