रायगढ़ प्रत्याशी के प्रस्तावक बने सीएम बघेल

0

रायगढ़ प्रत्याशी के प्रस्तावक बने सीएम बघेल

रायगढ़। शनिवार को सीएम भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। वे लालजीत सिंह राठिया के नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि वे लालजीत सिंह राठिया का आज नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। कांग्रेस को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों में बहुत उत्साह और जोश है। उन्होने कहा कि 20 साल से जो केंद्र में मंत्री थे और यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे थे भाजपा ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया और उनकी टिकट काट दी गई।

भाजपा में प्रजातंत्र नाम की कोई चीज नहीं हैं और हिटलरशाही तरीके से पार्टी चलाई जा रही है। इसका खामियाजा उन्हें लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होने कहा कि मोदी जी के 60 महीने और कांग्रेस के 60 दिन तुलना करके देख लीजिए। भाजपा ने काला धन लाने की बात कही थी, हर खाते में 15 लाख जमा करने का वादा किया था, स्वामीनाथन कमेटी को लागू करके किसानों को डेढ गुना लागत मूल्य देने और 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा भी किया था, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। राहुल जी ने जो वादा किया था दस दिन में ऋण माफी करने का, 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी का, लोहांडीगुडा मे जमीन वापस करने का और बिजली बिल हाफ करने का वो सभी वादा हमने पूरा किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.