5 किलो वजनी दो बारूदी सुरंगें बरामद

0

5 किलो वजनी दो बारूदी सुरंगें बरामद

जगदलपुर। बीजापुर जिला पुलिस ने बस्तर संभाग में लगातार पुलिस दबाव से बौखलाए माओवादियों द्वारा आक्रामक उपस्थिति दर्ज कराने एवं सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के मकसद से बिछायी गयी 05-05 किलो वजनी बारूदी सुरंगें बरामद करने में सफलता हासिल की है।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि थाना गंगालूर से पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम बंदेपारा की ओर सघन गश्त सर्चिग के लिए रवाना की गयी थी। इसी दौरान जंगल से 5-5 किलो के दो बारूदी सुुरंग, डेटोनेटर एवं बिजली का वायर बरामद किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर उक्त टिफिन प्रेशर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त आईडी बम क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों एवं पुलिस कर्मचारियों को बड़ी क्षति पहुॅचाने एवं निर्माण कार्य बाधित करने की नीयत से लगाया गया था, लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी एवं सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए पुलिस कर्मचारियों व सुरक्षा कमर्चारियों को भारी नुकसान से बचा लिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.