मोदी छह अप्रैल को आएंगे बालोद

0

मोदी छह अप्रैल को आएंगे बालोद

बालोद। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को सुबह 11 बजे बालोद आएंगे। इसकी संगठनात्मक बैठक लेने के लिए पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कबीर मंदिर में हुई। लगभग तीन से चार लोकसभा के मध्य स्थल बालोद के आस-पास मैदानी जगह झलमला एवं हथैद का स्थल का निरीक्षण राजेश मूणत एवं भाजपा नेताओं ने किया। पीएम मोदी के सभा में आम जनता को आमंत्रित करने के लिए दिशा -निर्देश मूणत ने दिया तथा प्रत्येक मंडल के लिए वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों को प्रभार सौंपा। जो क्रमश: जिला मंडल एवं शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर तक बैठक लेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.