नाम निर्देशन आज से, कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0

नाम निर्देशन आज से, कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में लोकसभा निर्वाचन 2019 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का आज निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तीन चरणों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में एवं बेरिकेटिंग स्थापित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था, निर्वाचन कार्यालय में प्रवेश के दौरान सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करने के संबंध में निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में प्रवेश के लिए तीन चरणों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए वसुंधरा उद्यान के सामने बनाये गये बेरिकेट्स के पास जूलूस, भीड़ आदि को रोका जाएगा। एसपी बंगला के सामने वाहनों को रोककर पैदल प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। कलेक्टर परिसर के मुख्य द्वार के पास बने बेरिकेट्स केवल अभ्यर्थी और उनके प्रस्तावकों को प्रवेश की अनुमति होगी। मुख्य निर्वाचन कार्यालय भवन में मेटल डिटेक्टर से जांच के उपरांत ही निर्धारित प्रवेश द्वार से रिटर्निंग आफिसर के कक्ष तक अंदर पहुंच सकेंगे। पुलिस अधीक्षक श्रीमती माथुर ने सुरक्षा बलों को तैनात करने, यातायात को नियंत्रित करने के संबंध में निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्रीमती लीना कोसम और एएसपी मधुलिका सिंह भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.