निगम के जनसंपर्क विभाग में सार्वा की वापसी

0

निगम के जनसंपर्क विभाग में सार्वा की वापसी

भिलाई। भिलाई निगम का जनसंपर्क विभाग लगातार फेरबदल का रिकार्ड बना रहा है। छह माह में चौथी बार ऐसा हुआ कि जनसंपर्क अधिकारी बदले गए। लंबे समय तक जनसंपर्क अधिकारी रहे अशोक पहाडि़या के रिटायरमेंट के बाद यह दायित्व सुभाष सिंह ठाकुर को दिया गया था। साल भर काम के बाद सुभाष ठाकुर को सूचना विभाग भेज दिया गया। उनकी जगह उद्यान प्रभारी पीसी सार्वा को जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया। दो महीने बाद शिक्षा विभाग प्रभारी राजेंद्र राव को जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। लगातार शिकायत के बाद राजेंद्र राव को हटाकर फिर से पीसी सार्वा को जनसंपर्क अधिकारी बना दिया गया। इस आश्य का आदेश आज भिलाई निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने जारी किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.