बाल्को कर्मचारी संघ के रामलाल बने अध्यक्ष

0

बाल्को कर्मचारी संघ के रामलाल बने अध्यक्ष

कोरबा। बाल्को कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान द्विवार्षिक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। रामलाल चंद्रा को अध्यक्ष तथा हरीश सोनवानी को महासचिव बनाया गया।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बाल्को कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वाईके वर्मा ने की। इस अवसर पर भामसं के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप व जिला महामंत्री भामसं दिलीप यादव, खनिज धातु संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र मिश्रा, एपी साहू, सुखसागर कौशिक, चंद्रकिशोर श्रीवास्तव समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली एवं संघ को संगठित कैसे किया जाए इस पर दिशा निर्देश दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.