कोरबा सिटी सेंटर मॉल में चल रहा था हुक्का बार,पुलिस की दबिश

0

कोरबा सिटी सेंटर मॉल में चल रहा था हुक्का बार,पुलिस की दबिश

कोरबा। कोरबा के प्रतिष्ठित शॉपिंग सेंटर सिटी सेंटर में अवैध तौर पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर सिटी सेंटर में दबिश देकर नागपुर के एक संचालक तपन देसाई को हिरासत में लिया है। मौके पर की गई छानबीन से पुलिस को बड़ी मात्रा में नशीले सामान भी हाथ लगे है। जानकारी के मुताबिक मूलत: नागपुर का रहने वाला तपन देसाई कोरबा के ही राज होटल में ठहरा हुआ था।

वह सिटी सेंटर मॉल में हुक्का बार का संचालन करता था। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब मॉल में दबिश दी तो मौके से हुक्का पॉट, हुक्का पाइप, तम्बाखूयुक्त फ्लेवर डिब्बा, प्लास्टिक फिल्टर पाइप, हुक्का प्लेट और चिलम मिला। इस दौरान हुक्के का कश ले रहे लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने संचालक के खिलाफ 4/21,6/24 तम्बाखू उत्पाद प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.