बेटी पर फंदा डाल खुद भी फांसी लगाई, दोनों की मौत
बेटी पर फंदा डाल खुद भी फांसी लगाई, दोनों की मौत
बिलासपुर। पेन्ड्रा थाना के पनकोटा में उस समय सनसनी फैल गई जब महिला ने अपनी चार साल की बच्ची के साथ फांसी लगा जान दे दी। पुलिस के अनुसार ग्राम पनकोटा निवासी छत्तर सिंह काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी मानकुंवर 27 वर्ष और उसके 4 वर्ष की बेटी ममता रह गये। मान कुंवर ने पहले अपनी साड़ी में 4 साल की बेटी ममता को फांसी लगाकर जान ले ली और बाद में दूसरी तरफ खुद फांसी लगाकर लटक गई। जब काम से मृतका का ससुर वापस आया तो उसने देखा कि मां-बेटी दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं।
विवाहिता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने आज तक ऐसी कोई बात नहीं बताई है कि ससुराल में उन्हें तंग किया जाता हो या किसी प्रकार की कोई परेशानी हो। थाना प्रभारी राम अवतार पटेल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि छत्तर सिंह थोड़ा कम दिमाग का है। इस वजह से उसकी बीवी कुछ दिनों पहले अपने मायके चली गई थी। गांव वालों और घर वाले की समझाइश के बाद वह 4 महीने बाद हाल ही में अपने मायके से आई थी।

