ग्रामीणों की पिटाई से वृद्ध की मौत

0

ग्रामीणों की पिटाई से वृद्ध की मौत

पत्थलगांव। जशपुर जिले में ग्रामीणों की पिटाई से एक वृद्ध की मौत हो गई। लोदाम पुलिस सूत्रों के अनुसार जामटोली गांव में कल रात एक वाहन की टक्कर से एक बालक को मामूली चोट लग गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक सहित उसमें सवार चार लोगों की भी जमकर पिटाई कर दी थी। इससे वाहन में सवार ऐतवाराम (60) की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लोदाम थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.