समोदा डैम में डूबे नन्हे हाथी ने तोड़ा दम

0

समोदा डैम में डूबे नन्हे हाथी ने तोड़ा दम

महासमुंद जंगली हाथियों के दल का एक नन्हा शावक जो समोदा डैम में डूब गया था. जिसे हाथियों का दल निकालने की कवायद कर रही थी. अब वह नन्हा शावक नहीं रहा, उसकी मौत हो गई है.

महासमुंद जिले के समोदा डैम में रविवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें 21 हाथियों के दल में शामिल एक नन्हा हाथी डैम में डूब गया था और बाकी हाथी उसे बचाने की कवायद कर रहे थे. उसे बचाने के लिए दल भैंस को भी खदेड़ दिया था. अब इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. कहीं हाथियों का दल आक्रोश में आकर दोबारा आप-पास के इलाके में उत्पात ना मचाए.

किसी तरह डैम से नन्हा हाथी शावक को हाथियों के दल ने बाहर निकला था. लेकिन नन्हा शावक डैम से बाहर आते ही बेहोश हो गया था. अब नन्हे हाथी की मौत हो चुकी है. घटना के बाद ग्रामीण इसकी लापरवाही का जिम्मेदार वन विभाग को मान रहे हैं. तो वहीं वन-अमला इस मामले से पूरी तरह अनजान है. ये पूरी घटना अछोदा महानदी की है. इस तरह की घटनाओं का होना वन-विभाग की कार्यशैली पर कई प्रश्न-चिन्ह खड़े करता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.