20 से अधिक कैदियों की बिगड़ी तबीयत

0

20 से अधिक कैदियों की बिगड़ी तबीयत

जांजगीर-चांपा। जिला जेल में बंद 20 से अधिक कैदियों को आज पेट दर्द, सिरदर्द और उल्टी होने से हड़कंप मच गया. जेल अधीक्षक ने सभी बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

दरअसल, कैदियों की तबीयत दूषित भोजन से बिगड़ने की आंशका जताई जा रही है. लेकिन जेल प्रबंधन ने इस बात की अधिकारिक बयान नहीं आया है. जेलर ने बताया कि पीडि़त सभी बंदियों को जिला अस्पताल में दाखिल करा दिया है. आठ मार्च को जिला न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयलक्ष्मी सिंह परमार ने जांजगीर जेल का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्तायुक्त नहीं मिली थी. साथ ही जेल में अन्य खामियां उजागर हुई थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों