रमन, उसेंडी, कौशिक समेत दिल्ली पहुंचे

0

रमन, उसेंडी, कौशिक समेत दिल्ली पहुंचे

रायपुर। भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा एक दो दिन में कर देगी। शनिवार को भाजपा संसदीय चुनाव बोर्ड बैठक के बाद भी 18 मार्च को एक और संसदीय चुनाव समिति की बैठक होगी। चर्चा है कि 18 की बैठक में ही भाजपा अपने सभी प्रत्याशियों की सूची फाइनल करेगी।

भाजपा संसदीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हुए हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जीत के दावों को दोहराते हुए कहा कि सभी 11 में से 11 सीटें पार्टी जीतेगी । उन्होंने कहा कि जो पैनल दिल्ली भेजा गया है, उन सभी पैनल में मौजूदा सांसद के साथ-साथ 3 से 7 दावेदारों के नाम हैं।

वहीं विक्रम उसेंडी ने कहा कि आज चुनाव संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, उसके बाद 18 मार्च को भी एक बैठक होगी, जिसमें नाम फायनल हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी दिल्ली में बैठक में शामिल होंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि दिल्ली में संसदीय बोर्ड में जो कुछ फैसला होगा, उसके अनुसार पार्टी चुनावी तैयारी करेगी।

00 संसदीय बोर्ड की बैठक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.