राज्य ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी संशोधित

0

राज्य ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी संशोधित

अम्बिकापुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित होंगे। जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2019 की समय-सारणी में 9, 10, 11, 12, 15 एवं 16 अप्रैल 2019 को आयोजित होने वाली परीक्षा तिथि को संशोधित किया गया है। संशोधित समय-सारणी कार्यालय की वेबसाईट सीईएसओएस.सीओ.इन पर उपलब्ध है। परीक्षा का समय प्रातः 8 बजे से पूर्वान्ह 11: 30 बजे तक निर्धारित है।

राज्य ओपन हाई स्कूल परीक्षा 2019 के तहत 10 वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा 27 अप्रैल को, अंग्रेजी विषय की परीक्षा 30 अप्रैल को तथा अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 2 मई को होगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हायर सेकेण्डरी बारहवीं की भूगोल विषय की परीक्षा 29 अपैल को, अंग्रेजी विषय की परीक्षा 1 मई को तथा हिन्दी विषय की परीक्षा 3 मई को होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.