शराब दुकाने दोपहर 12 बजे खुलेंगे और रात्रि 9 बजे होंगे बंद
शराब दुकाने दोपहर 12 बजे खुलेंगे और रात्रि 9 बजे होंगे बंद
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित समस्त देशी विदेशी मदिरा की दुकाने खुलने एवं बंद करने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित समय के अनुसार समस्त देशी विदेशी मदिरा की दुकाने दोपहर 12 बजे खुलेगी और रात्रि 9 बजे बंद हो जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने अपने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार सभी पुलिस थाने के थानेदार और समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी और आबाकरी उप निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।






