दिलीप कौशिक ने किया कांग्रेस प्रवेश

0

दिलीप कौशिक ने किया कांग्रेस प्रवेश

रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व महासमुंद लोकसभा की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे स्व.पुरूषोत्तम लाल कौशिक के पुत्र दिलीप कौशिक ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर लिया। हालांकि काफी समय तक वे सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं लेकिन पिता की विरासत व जातिगत समीकरण के चलते उसके पार्टी प्रवेश को कांग्रेस अपने लिए फायदेमंद मान रही है। गौरतलब है कि दिलीप कौशिक 1993 में भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.