न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग, आतंकी हमले में 40 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम

0

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग, आतंकी हमले में 40 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुए हमलों में 40 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि यह स्पष्ट है कि इसे अब केवल आतंकवादी हमला ही करार दिया जा सकता है। हम जितना जानते हैं, ऐसा लगता है कि यह पूर्व नियोजित था। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वाहनों से जुड़े दो विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। मॉरिसन ने आगे कहा कि क्राइस्टचर्च में एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी, हिंसक आतंकवादी ने गोलीबारी की। वह आस्ट्रेलिया में जन्मा नागरिक है।

उन्होंने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों के नेतृत्व में जांच की जा रही है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में धमाके की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इस जानकारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.