बीएमओ सहित 4 डॉक्टर मिले अनुपस्थित

0

बीएमओ सहित 4 डॉक्टर मिले अनुपस्थित

रायपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर संदीप अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा का औचक निरीक्षण कर वहां मरीजों को प्रदाय की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ 4 डाक्टर सहित कई अन्य स्टॉप भी ड्यूटी से नदारद मिले। एसडीएम श्री संदीप अग्रवाल ने सभी अनुपस्थित को कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविओं के बारे में जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने पाया कि मरीजों के पलंग पर चादरें नहीं बिछाई गई थी साथ ही वार्डों सहित संपूर्ण परिसर में ठीक ढंग से साफ-सफाई नहीं की गई थी। जिसके लिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा के बीपीएम को फटकार भी लगाई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.