शनि 25 जुलाई, 2026

प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर नवाडीह के प्रधानपाठक कंवर निलंबित

0

प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर नवाडीह के प्रधानपाठक कंवर निलंबित

महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण में लापरवाही बरतनें पर पिथौरा विकासखंड के प्राथमिक शाला नवाडीह के प्रधान पाठक श्री मूलचंद कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी से जारी आदेश के अनुसार श्री कंवर द्वारा विगत 12 मार्च 2019 को सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा में लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान दलों के प्रशिक्षण में शराब सेवन कर प्रशिक्षण लिया जा रहा था। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर महासमुंद द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संबंध में मतदान दलों को मार्गदर्शन दिए जा रहे थे। इस दौरान श्री मूलचंद कंवर को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में पूछे जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश के विषय को छोड़कर अन्य विषयों की जानकारी दी जा रही है। इस कारण श्री कंवर द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के गंभीरता के निर्देशों की अवहेलना जानबूझकर की गई तथा निर्वाचन प्रशिक्षण में शराब सेवन कर प्रशिक्षण लिया जा रहा था, जो कि लापरवाही बरती गई है। उनका यह कृत्य लोकसभा निर्वाचन 2019 के प्रक्रिया के संचालन में गंभीर चूक है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 नियम 23 ख एवं ग का स्पष्ट उल्लंघन है। श्री कंवर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 (2) ख के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों