अमर्यादित बयान न करें कांग्रेस-सुंदरानी

अमर्यादित बयान न करें कांग्रेस-सुंदरानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर किए गए अमर्यादित आक्षेप को कांग्रेस की ओछी राजनीतिक संस्कृति का परिचायक कहा है।

प्रवक्ता सुंदरानी ने कहा कि हरियाणा के जमीन सौदे में रॉबर्ट वाड्रा के शामिल होने के दस्तावेजी सबूत सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता बदहवास हो गए हैं। कांग्रेसी दस्तावेजी सबूतों को भी बेसिर-पैर का बताकर क्यों अपनी हताशा और ओछेपन को जगजाहिर कर रहे हैं? श्री सुंदरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर नफरत और बदले का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी पहले अपना गिरेबां झांक लें कि नफरत और अमर्यादित आचरण तो स्वयं राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं की भाषा में झलक रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी तो कानून के रास्ते तमाम आर्थिक अपराधों व उनसे जुड़े लोगों को बेनकाब करके देश की जनता को जागरूक कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.