बुध 29 जुलाई, 2026

सीमा क्षेत्र में नक्सली साहित्य व हथियार बरामद

0

सीमा क्षेत्र में नक्सली साहित्य व हथियार बरामद

राजनांदगांव। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के डंप को पुलिस लगातार बरामद कर रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस क्षेत्र में जमीन के नीचे अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों डंप बना रखें हैं। जिसे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम के द्वारा तलाश कर बरामद किया जा रहा है।

दरअसल राजनांदगांव जिले के उत्तर पश्चिम सीमा क्षेत्र से लगे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के ठिकानों को मुफीद समझते हुए नक्सलियों ने यहां सैकड़ों डंप जमीन के नीचे रखा है। जिसे सुरक्षाबलों के द्वारा एक के बाद एक सर्चिंग अभियान चलाकर बरामद किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने इस क्षेत्र में कोरवा गांव के समीप अपना बेस कैम्प खोला है। अब पुलिस इसी बेस कैंप से नक्सल विरोधी अभियान को तेज किए हुए हैं।पुलिस ने गातापार क्षेत्र के कोटमीऔर नक्टीघाटी के जंगल से नक्सलियों के दो डंप को बरामद किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों