बुध 29 जुलाई, 2026

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने किया सुसाइड

0

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने किया सुसाइड

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मैत्री ने फांसी लगा ली है। मैत्री की लाश नगर के ही एक लाज मे मिली है। मामले की सूचना मिलने के बाद कुसमी पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने बताया की ज्ञानेश्वर मैत्री नगर के ही वार्ड क्रमांक तीन के रहने वाले थे और नेटवर्किंग बिजनेस का काम भी करते थे। दो दिन पहले घर से ये बताकर निकले की काम के सिलसिले में वो झारखंड जा रहे हैं। लेकिन मृतक झारखंड न जाकर नगर के ही एक लाज में कमरा लेकर ठहर गया। दो दिनों तक कमरे से पानी या किसी चीज का आर्डर नहीं मिलने पर परेशान लॉज के कर्मचारियों ने दरवाजा खेालकर देखा तो ज्ञ्मैत्री की लाश फांसी पर लटक रही थी।पुलिस ने लॉज के कमरे की पूरी तलाशी ली लेकिन वहां आत्महत्या से संबंधित कोई चि_ी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का केस मानकर विवेचना में जुट गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों