कलेक्टर ने गुरूवाईनडबरी खरीदी केंद्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने दिये निर्देश

0

कलेक्टर ने गुरूवाईनडबरी खरीदी केंद्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने दिये निर्देश

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से पेयजल व्यवस्था, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, रेडी टू ईट, जिला शिक्षा अधिकारी से मध्यान्ह भोजन, शिक्षा गुणवत्ता, श्रम पदाधिकारी से श्रमयोगी मानधन योजना, कौशल उन्नयन विकास, खाद्य अधिकारी से खाद्यान्न, मिट्टी तेल की उपलब्धता, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को आश्रम छात्रावासों एवं अन्य सेवाओं का निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि एटीआर क्षेत्र का भ्रमण कर विभागीय कार्यो में गति लायें। उन्होने जिला विपणन अधिकारी और सहायक पंजीयक सहकारी समिति को निर्देशित किया कि गुरूवाईनडबरी सहकारी समिति की जांच कर धान खरीदी केंद्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कहा कि पानी टंकियों की जांच कर सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्मित स्टाप डेम एनीकट का चिन्हांकन कर मरम्मत कार्य कराने जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये। उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, क्रेडा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से विभागीय कार्यो की जानकारी ली तथा मरम्मत कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, एसडीएम मुंगेली श्री अमित गुप्ता, एसडीएम लोरमी श्री सीएस ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आरके तम्बोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.