निर्माणाधीन दीवार की गिरने से दो घायल

0

निर्माणाधीन दीवार की गिरने से दो घायल

रायपुर। गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर में अचानक निर्माणाधीन दीवार की धसकने से झोपड़ी में सो रहे एक युवक व बच्ची को चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गोपाल नगर के रेलवे ट्रेक के किनारे छोटी-छोटी झोपड़ी बनी रही हुई है वहीं नगर निगम द्वारा रेलवे ट्रेक के किनारे 11-12 फीट की दीवार खड़ी की गई है। बताया जाता है कि अचानक तड़के 3 बजे दीवार धस गई और वहां स्थित झोपडिय़ों में गिर गई। जिससे वहां रहने वाला दिलीप यादव (49) के दोनों पैर में चोट आई है। वहीं पड़ोस में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची मेघा तांडी को चोट आई है। घटना की सूचना पर नगर निगम व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं नगर निगम मलबा हटाने की काम कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.