बुध 29 जुलाई, 2026

लंबित वारंटों की तामिली ना होने पर भड़के डीजी

0

लंबित वारंटों की तामिली ना होने पर भड़के डीजी

रायपुर। डीजीपी दुर्गेशमाधव अवस्थी ने दो घंटे की वीडियो कांफ्रेंस लेकर पुलिसिंग को दुरुस्त करने की सख्त चेतावनी मातहत विभाग के लोगों को दी है। अवस्थी ने तीन बिंदुओं पर काम किए जाने के दो टूक निर्देश जारी किए हैं, डीजी अवस्थी ने कहा कि लंबित शिकायतें नही चाहिए, जानिए क्यों लंबित है, एफआईआर है तो लंबित नही रहनी चाहिए या तो कोर्ट पहुँचाइए डायरी या ख़ात्मा होगा, प्रकरण न्यायालय में क्या हुआ, यदि विवेचना में दोषी था तो हमने अपील की या नही, इन बिंदुओं पर ठोस कार्यवाही चाहिए। डीजी डी एम अवस्थी ने प्रदेश के कई जिलों में स्थाई और अस्थाई वारंटियों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या पर भी नाराजग़ी जताई है और उस पर जल्द से जल्द कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों