बुध 29 जुलाई, 2026

डायरिया पीडि़तों से मिलने विधायक पहुंचे अस्पताल

0

डायरिया पीडि़तों से मिलने विधायक पहुंचे अस्पताल

भिलाई। इस्पात नगर में डेंगू, स्वाइन फ्लू के बाद अब डायरिया ने पैर पसार लिया है। प्रदूषित पानी की वजह से नगर पालिक निगम भिलाई के दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी लगते ही महापौर देवेन्द्र यादव शुक्रवार को सुबह-सुबह शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे।

उन्होंने ने डायरिया पीडि़तों का हाल चाल जाना। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। महापौर के निर्देश पर पेयजल संकट के लिए नगर निगम रायपुर से तत्काल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाई। इंटरवेल के तीनों जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र ही बदला जाएगा। महापौर ने कहा कि जल्दी जल की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों