केन्द्रीय मंत्री साय ने राहुल पर साधा निशाना

0

केन्द्रीय मंत्री साय ने राहुल पर साधा निशाना

पत्थलगांव। केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार अनर्गल आरोपों से विरोध करते रहने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देश भर में असत्य बोलने वाले नेता की छवि बन गई है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की इस कमजोरी को देख कर ही देश की जनता ने दूसरी बार मोदी को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बेदाग छवि को लेकर समूचा विपक्ष विचलित हो गया है। इसके विपरीत गांधी व उनके परिजन अपने कारनामों में उलझ कर रह गए हैं। साय ने कहा कि मोदी ने देशहित को प्राथमिकता देकर त्वरित परिणाम दिए हैं। वहीं गांधी के लगातार असत्य आरोपों से सोशल मीडिया में उनकीे खूब किरकिरी हो रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.