जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में स्थापित होगा कान्फ्रेंस सिस्टम

0

जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में स्थापित होगा कान्फ्रेंस सिस्टम

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज यहां बताया कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में कान्फ्रेंस सिस्टम की स्थापना की जाएगी। कान्फ्रेंस सिस्टम की स्थापना महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत स्थापित की जाएगी।

इस हेतु सामाग्री निर्माताओं और उनके अधिकृत विक्रेताओं से आवेदन पत्र (मुहर बंद निविदाएं) आमंत्रित किये गये हैं। वाणिज्यक कर विभाग से जीवित पंजीकृत संस्था आवेदन पत्र 15 मार्च तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में जमा कर सकते हैं। नियम एवं शर्तो के संबंध में जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल और वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू जांजगीर-चाम्पा डॉट जीओव्हीडॉट इन/जिला पंचायत डॉट एचटीएम का अवलोकन किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.