एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम कार्यक्रम 9 को

0

एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम कार्यक्रम 9 को

मुंगेली। साहित्य परिवार मुंगेली की ओर से एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम का आयोजन शनिवार 9 मार्च 2019 को सामुदायिक भवन पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली में शाम 4 बजे से किया गया है। एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम में शहीदों के नाम पर दीप प्रज्ज्वलन, कवि सम्मेलन, नागरिक श्रद्धांजलि एवं स्वेच्छा से शहीद परिवार के लिये राशि एकत्र कर कलेक्टर मुंगेली के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत (सैनिक कल्याण) कोष में जमा किया जायेगा।

एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सावित्री सोनी अध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली, मुख्य अतिथि माननीय श्री अनिल सोनी अध्यक्ष प्रेस क्लब, विशिष्ट अतिथि प्रेम आर्य संपादक मामा भांजा टाईम्स होली 2019, श्री हेमेन्द्र गोस्वामी प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस, श्री शैलेष पाठक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, डॉ. चंद्रशेखर सिंह प्रभारी प्राचार्य शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली रहेंगे। नगर के सम्माननीय नागरिकगण श्रद्धांजलि एवं स्वेच्छानुदान हेतु सादर आमंत्रित है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.