छोटे भूखण्ड खरीद-बिक्री के फैसले से लोगों में उत्साह

0

छोटे भूखण्ड खरीद-बिक्री के फैसले से लोगों में उत्साह

मुंगेली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छोटे भू-खण्डों के खरीद बिक्री की घोषणा से लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही है। छोटे भू-खण्ड खरीदने के लिए कदम आगे बढ़ा रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। पहले जमीन के पंजीयन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब छोटे भूखण्डों की रजिस्ट्री आसान हो गया है। जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम मारूकापा के 23 वर्षीय अनिताभ पिता श्री नरेंद्र ने बताया कि उनका सपना था कि शहर में प्लाट खरीदें, लेकिन सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। अब छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से अनिताभ का सपना पूरा हो गया है। खरीददार अनुसूचित जाति का सदस्य है।

ग्राम मारूकापा के अनिताभ ने बताया कि मुंगेली के श्याम बिल्डर्स अभिषेक सोनकर से 2 लाख 76 हजार रूपये में लगभग पौने तीन डिस्मिल जमीन खरीदा है। जिसका आज रजिस्ट्री कराने के लिए 53 हजार 500 रूपये का स्टाम्प क्रय किया। इसी तरह ग्राम मारूकापा के ही विजय नवरंग ने बताया कि कुछ दिन पहले ढ़ाई डिस्मिल जमीन क्रय कर रजिस्ट्री करवाया हूं। जिला पंजीयक ने बताया कि जिले में अब तक 127 व्यक्तियों ने छोटे भू-खण्डों का पंजीयन कराया है।

इसी तरह तहसील मुंगेली के ग्राम सारंगपुर की 36 वर्षीय श्रीमती संतोषी कुर्रे ने बताया कि ग्राम घुठेरा निवासी वर्तमान निवास डॉ. हीरालाल वार्ड दाऊपारा पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी मुंगेली के श्री वेदकुमार सोनकर से खसरा नंबर 860 में से रकबा 400 वर्गफूट 80 हजार रूपये में क्रय किया है। उन्होने बताया कि सरकार के फैसले से खुश है। पहले जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने में परेशानी होती थी। अब पंजीयन कराने में राहत मिली है। मुख्यमंत्री की सराहना भी कर रहे है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.